17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेलवे ने रद्द की 16 ट्रेनें , देखें- लिस्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेश से गुरजने वाली 16 ट्रेनें रद्द

2 min read
Google source verification
cancelled_trains_list.png

भोपाल. अगर आप रेलयात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां घर से निकलने से पहले एक बार ये लिस्ट देख लें कहीं आपकी ट्रेन भी तो रद्द नहीं हो गई। भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेश से गुरजने वाली 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

यह ट्रेनें 18 फरवरी से 28 फरवरी के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। रेलवे के अनुसार बिलासपुर मंडल के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में विस्तारीकरण के चलते इन ट्रेन को रद्द किया गया है। इस सेक्सन पर चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते 16 ट्रेनों के रद्द कर दिया है और अन्य 4 ट्रेनों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। अब ये 4 ट्रेनें देर से चलेंगी और 2 ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है। जिससे इन ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का खासी परेशीनी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने इन 16 ट्रेन को रद्द कर दिया यह है इनकी लिस्ट-
— गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 18 फरवरी 2022 से 26 फरवरी तक रद्द
— झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 19 फ़रवरी 2022 से 27 फरवरी तक रद्द
— हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 18 फ़रवरी 2022 को रद्द
— सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 20 फ़रवरी 2022 को रद्द
— नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस21 फ़रवरी 2022 को रद्द
— सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 23 फरवरी 2022 को रद्द
— इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 22 फरवरी 2022 को रद्द
— पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 को रद्द
— वलसाड-पुरी एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 को रद्द
— पुरी-वलसाड एक्सप्रेस 27 फरवरी 2022 को रद्द
— बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 25 फरवरी 2022 को रद्द
— पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 फरवरी 2022 को रद्द
— रानी कमलापति -सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 फरवरी 2022 को रद्द
— सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 24 फरवरी 2022 को रद्द
— सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 19 व 26 फ़रवरी 2022 को रद्द
— पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 21 व 28 फरवरी 2022 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला समय
— 19 फरवरी, 24 फरवरी और 26 फ़रवरी 2022 को हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से चलेगी।
— 18 फरवरी, 21फरवरी, 22फरवरी,23 फरवरी और 25 फरवरी 2022 को हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से चलेगी।
— 18 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
— 19 फरवरी , 22 फरवरी और 26 फरवरी 2022 को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।